| हरिद्वार से अखंड दीप ज्योति लेकर भारत भ्रमण पर निकला ज्योति कलश रथ यात्रा का ससाबड़ में बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रथ पर सवार शांतिकुंज हरिद्वार के परिजन द्वारा ग्रामीणों को विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कराई। पश्चात इसके कई श्रद्धालु प्रज्जवलित ज्योति से ज्योत जलाकर अपने घर ले गये। इसके पूर्व ससाबड़ के गायत्री परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ रथ यात्रा का ग्राम में भ्रमण कराया। जिसमें लोगों ने ससाबड़ बस स्टॉप पर स्थित शिव मंदिर से रथ यात्रा ढोल बाजे के साथ प्रारंभ की जो कि विभिन्न मुहल्लों के अलावा कई मंदिरों का भ्रमण कर
ग्राम के गायत्री मंदिर पहुंची इसी के तहत जिले की प्रत्येक तहसील में रथ यात्रा निकली इस रथ में शक्ति कलश एवं अखंड ज्योति स्थापित है। शक्ति कलश में 24 तीर्थों का जल एवं मिट्टी के साथ महाकाल की भस्म तथा शांतिकुंज हरिद्वार में विगत 100 वर्षों से प्रज्वलित अखंड दीप का अंश है बुधवार को शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्ति कलश यात्रा का गांव ,गांव , पंखा ,अंबाडा, नहीया ,ससाबड़, में दीप यज्ञ एवं ग्राम भ्रमण कर पूजा आरती के साथ पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया।







