मध्य प्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा संचालित नारायण संकुल महिला संकुल स्तरीय संगठन चोपन विकासखंड घोडाडोंगरी की दूसरी वार्षिक आमसभा का आयोजन श्री हरि मंदिर चोपना में दिन मंगलवार 09 सितंबर को किया गया इस अवसर पर 21 ग्राम संगठनो से जुडी लगभग 142 प्रतिनिधी दीदीयों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा एवं वदंना से हुआ इसके पश्चात् कार्यक्रम की शुरुआत सीएलएफ के पूर्व पदाधिकारी दीदियों एवं नवनिर्मित पदाधिकारी का स्वागत दीदीयो द्वारा किया गया इसके पश्चात पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में किये गये भौतिक व वित्तीय कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वर्ष 2025-26 के लिये कार्ययोजना तैयार कर अनुमोदन किया गया कल्पना राय और माया ढली दीदी द्वारा
सफलता की कहानियां बताई मंच संचालन श्रीमती मंजू विश्वास ने किया वार्षिक आमसभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह, ग्राम संगठन और सीआरपी दीदीयो को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया समापन अवसर पर संस्था की अध्यक्ष अल्पन सरकार , दीदी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यकम का समापन किया गया। वार्षिक आमसभा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से विकासखंड प्रबंधक प्रवीण झरबडे एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक विकेश देशमुख तथा अनिल मेश्राम जी उपस्थित रहे
Comments are closed.