पत्रकार बीमा योजना निशुल्क करने सहित अन्य मांगों को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

जिला अध्यक्ष रंजीत सिह के नेतृत्व में पत्रकारों ने जूलूस के रूप मे जिला कलेक्टर पहुचकर एडीएम को ज्ञापन सौपा

बैतूल/ सारनी । मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार कल्याण बीमा योजना की प्रीमियम राशि बढ़ाए जाने के विरोध में तथा बीमा योजना को निशुल्क किए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैतूल जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष रंजीत सिह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम आज जिला कलेक्टर कार्यालय में एड़ीएम मकसुद अहमद को ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान वरिष्ठ पत्रकार बबलू चढ़ा, शैलेंद्र ठाकूर, विलास चौधरी, कालिदास चौरासे,कमलेश जावलकर, शमीम रिजवी, अय्युब अंसारी विशेष रूप से उपस्थित थे ।


मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि प्रांताध्यक्ष श्री शलभ जी भदौरिया के आव्हान पर आज मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हमारे संगठन की माँग पर दस वर्ष पूर्व तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण बीमा योजना लागू की थी । इस योजना से पत्रकार साथियों को अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य के इलाज कराने की चिकित्सकीय आर्थिक सुविधा प्रीमियम राशि जमा करने के बाद मिल जाती है । हाल ही में मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण बीमा योजना की प्रीमियम राशि काफ़ी बढ़ा दी है तथा 18 प्रतिशत जी एस टी भी लगा दिया है ।हमारे अधिकांश पत्रकार साथी ऐसे है जिन्हे उनके संस्थान या प्रबंधक की और से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता है । वे प्रीमियम राशि जमा करने में सक्षम नहीं है अतः श्रमजीवी पत्रकार संघ आपसे माँग करता है कि

पाँच लाख रुपये तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क लागू किए जाने की योजना लागू करे तथा योजना की आवेदन तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर तक की जाए ।
ज्ञापन सौंपने के पूर्व पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की । इस मौके पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अंकीत यादव, संदीप झपाटे, योगेश गोस्वामी,ललन यादव, योगेश बर्डे, अंजनी सिह,प्रकाश डेहरिया, नितिन देशमुख, दिनेश यादव, संतोष जावलकर, संजीत चौधरी, ब्रजेश वर्मा, धमेन्द्र राय, हेमंत रघुवशी,सहित कई पत्रकार उपस्थित थे ।