जिला स्तरीय रोजगार मेला 12 सितंबर को

*जितेन्द्र निगम - चिचोली*

चिचोली

 

आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 12 सितम्बर को प्रातः 11 से 4 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चिचोली के समीप नगरपालिका ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 12 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं से रोजगार मेले का लाभ लेने की अपील की है।

*रोजगार मेले में यह कंपनी रहेगी*.

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका चिचोली के ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेले में वर्धमान फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड बुदनी में मशीन ऑपरेटर के 150 पदों के लिए, कुलोदय टेक्नोपैक प्राइवेट लिमिटेड दमन गुजरात में 100 पदों तथा यशस्वी ग्रुप भोपाल में अप्रेंटिस के 50 पदों के लिए योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जेके बायो एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड भोपाल में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 20 पद, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड भोपाल में मैनेजर के 100 पदों तथा अकाजा फैशन हब बैतूल में सेल्स

एग्जीक्यूटिव के 20 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसी प्रकार सीआईआई कौशल प्रशिक्षण केंद्र छिंदवाड़ा में मोटर मैकेनिकल के 25 पद तथा डीएंडके करियर सेंटर छिंदवाड़ा में मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई होना आवश्यक है। शक्ति मोटर्स मुलतापी प्राइवेट लिमिटेड मुलताई में सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स मैनेजर, मैकेनिक हेल्पर के 25 पदों के लिए योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर, आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। मेधावी एस्पायर प्राइवेट लिमिटेड पुणे में उत्पादन एवं गुणवत्ता के 100 पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक आईटीआई होना जरूरी है। इसी प्रकार टीवीएस ट्रेंनिंग एंड सर्विसेज लिमिटेड साउथ में मशीन ऑपरेटर के 50 पदों के लिए योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, बीई तथा जेड प्लस अकादमी नर्मदापुरम व हरदा में मार्केटिंग और काउंसलिंग के 4 पदों के लिए योग्यता ग्रेजुएट होना आवश्यक है।