बैतूल – लाडो फाउंडेशन द्वारा लगातार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश नेम प्लेट के माध्यम से दिया जा रहा है इतना ही नहीं फाउंडेशन के माध्यम से बेटियों का प्रथम गृह प्रवेश भी धूमधाम से कराया जाता है आज हमलापुर सुभाष वार्ड निवासी पिता ज्ञानेंद्र सिंह बेस एवं माता माता प्रियंका सिंह बेस की लाडो बेटी का धूमधाम से प्रथम गृह प्रवेश कराया गया इस अवसर पर परिजनों में खुशी का माहौल लाडो फाउंडेशन टीम पिछले 9 वर्षों से बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान के लिए लोगो को जागरूक कर रही है इस मौके पर वार्ड वासी एवं चौहान फैमिली मौजूद रही







