*एनएसयूआई और युकां का विरोध सौपा ज्ञापन*

Ashish ugade

 

सारनी।इन दिनों विपक्ष सरकार को और शासन द्वारा उठाए गए ग़लत कदम को आड़े हाथ लेने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रहा है।हाल ही में शोभापुर बस स्टैंड पर बने यात्रीप्रतीक्षालय को सीएम डॉ मोहन यादव के काफिले के आवागमन के लिए तोड़ा गया था। जब से यात्रीप्रतीक्षालय तोड़ा गया तब से ही शहर के लोगों को और खासकर रोजाना सफ़र करने वाले यात्रियों काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्यूंकि यात्री प्रतीक्षालय बस टैक्सी का इंतेज़ार कर रहे यात्रियों के लिए धूप और बारिश से बचने का एक मात्र स्थान था। वही हेलीपैड निर्माण के लिए महुआ के पेड़ों को भी काटा गया था। इसी बात का विरोध करते हुए एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने कल जबरदस्त प्रदर्शन किया और नगरपालिका के प्रभारी सीएमओ को आड़े हाथ लिया।

एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा सत्ताधारी दल को राजनैतिक लाभ के लिए सार्वजनिक स्थानों को नुक़सान पहुँचाने का काम किया।विरोध करने पहुंचे लोगों ने कहा कि जहाँ शहर के लोगों को नवनिर्माण कार्यों की उम्मीद है वहीं दूसरी ओर नगरपालिका प्रशासन द्वारा बने बनाये यात्रीप्रतीक्षालय को तोड़ दिया गया।एनएसयूआई के रोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि 20 मिनिट के रोड शो के लिए नगरपालिका सारनी द्वारा लाखों रुपए से निर्मित यात्रीप्रतीक्षालय को तोड़ा गया जबकि अन्य स्थानों से भी सीएम आवागमन कर सकते थे। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। यूथ कांग्रेस के गौतम नागले ने कहा कि धूप और बारिश से यात्रियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन से माँग है बारिश शुरू होने से पहले नया यात्रीप्रतीक्षालय बनाया जाए। ज्ञापन सौपने वालों में भूषण कांति,हेमंत धोटे,पंचु ख़ान,सुनील भलावी,रोहित भारती,फ़ैयाज़ अंसारी,मिथलेश सिंह,राशिद ख़ान,गौतम
नागले,रोहन सिंह ठाकुर,किरन झरबड़े,प्रवीण पाल,प्रकाश मालवीय,तरुण पाल,आसिफ़ अंसारी मिलिंद थोराट एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.