आउटसोर्स कर्मचारी संगठन ने माननीय विधायक डॉ. योगेश पंडागरे जी को स्थानांतरण संबंधी समस्या पर सौंपा ज्ञापन
— आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष श्री दीपक बिलगैया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक डॉ. योगेश पंडागरे जी से मुलाकात कर कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कई कर्मचारियों का स्थानांतरण अत्यधिक दूरस्थ स्थानों पर हो गया है, जिससे उन्हें अल्प वेतन में मकान किराया व अन्य खर्चों का वहन करना संभव नहीं हो पा रहा है।
विधायक डॉ. पंडागरे ने प्रतिनिधियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सहगल से फोन पर चर्चा कर कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष श्री बिलगैया ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री कुलदीप गुर्जर से भी फोन पर चर्चा की गई है। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महाप्रबंधक श्री अनूप सक्सेना को भी ज्ञापन सौंपा गया है।
कर्मचारी संगठन का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अपनी परेशानियों से अवगत कराया है और उन्हें उम्मीद है कि शीघ्र ही समाधान की दिशा में उचित कदम उठाए जाएंग।
संगठन के पदाधिकारी में
जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप राठौर , श्री प्रवीण चौहान, करण यादव, जगन बुझाडे जिला पदाधिकारी उपस्थित थे
Comments are closed.