*विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का आयोजन*

 

भारत शासन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दिनांक 31 मई को प्रतिवर्षानुसार विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष भी दिनांक 31 मई 2025 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया गया । जो कि *तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों पर रोकथाम करना* थीम पर आधारित है। जिसके तहत जिले में तम्बाकू से होने वाले खतरों से क्षैत्र की जनता को जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला प्रशासन तथा ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक, रैली तथा तम्बाकू के खिलाफ शपथ ग्रहण करते हुए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नीतू सिंह नर्रे, नगर पालिका सारणी से राजाराम यादव जी एवं ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर से श्रीमती भारती अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित की गई। भारत सरकार के निर्देश अनुसार भारत को नशा मुक्त किया जाना है। यह अभियान 1 जून से प्रारंभ होकर 26 जून 2025 तक सतत रूप से नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता किया जाएगा।

नशा एक बीमारी है जिससे आर्थिक सामाजिक और मानसिक हानि होती है। इस बीमारी के प्रति सभी नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे व्यक्ति की गरिमा और समाज का विकास हो तथा उनके पारिवारिक जीवन खुशहाली आए। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी, नगर पालिका सारणी एवं ग्राम भारती महिला मंडल के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।