*मप्र नगर निगम, नगर पालिका संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन*
सारनी। मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपा।
नगर पालिका, नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री राजेश वागदरे, जिला सचिव दिलीप भालेराव, सह सचिव प्रहलाद देशमुख एवं नगर पालिका परिषद सारनी के के कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील सहारे के नेतृत्व में डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सोपा गया। जिसमें सभी कर्मचारियों के मुख्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया जिनके द्वारा आश्वस्त किया गया है कि उक्त विषयों पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा। मुख्य रूप से नगर पालिका, नगर निगम में विगत 10 से 20 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित, नियमितिकरण का लाभ दिया जावे, नगर पालिका, नगर निगम में पूर्व से कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जावे। नगर पालिका/नगर निगम में विनियमित कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया जावे। ताकि उनके परिवार और कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
इस अवसर पर काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
द्वारा- नगर पालिका नगर निगम कर्मचारी संघ
Comments are closed.