“कॉलेज में लोकमाता के जीवन पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

“कॉलेज में लोकमाता के जीवन पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन” शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे उसी कड़ी में आज शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कार्यक्रम प्रभारी प्रो हेमंत निरापूरे द्वारा महाविद्यालय के कक्ष 6 में प्रभारी प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबड़े के मार्गदर्शन में लोक माता अहिल्याबाई के जीवन पर एक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के छात्रों द्वारा भाग लिया गया जिसमें छात्र मुस्कान चौरे प्रथम,

अरविंद द्वीतीय एवं दीपक साहू तृतीय स्थान पर रहे, प्रश्न मंच प्रतियोगिता का संचालन राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ राकेश सिसोदिया द्वारा और आभार प्रदर्शन डॉ अजय चौबे द्वारा किया गया, कार्यक्रम में श्री मोहित भोपते, राम भगत यादव, मनीष मालवीय द्वारा सहयोग प्रदान किया गया इस अवसर पर स्टाफ एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे l