*मुख्यमंत्री के सभा स्थल का विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण, हैलीपैड, पार्किंग स्थल भी तय, संभावित जनदर्शन रूट का भी किया सर्वे*

 

*मुख्यमंत्री के सभा स्थल का विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण, हैलीपैड, पार्किंग स्थल भी तय, संभावित जनदर्शन रूट का भी किया सर्वे*

_बगडोना हवाई पट्टी पर 28 मई को प्रस्तावित है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा, कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।_

सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 28 मई को सारनी दौरा प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आमला सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी निश्चल झारिया, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण व अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल हवाई पट्टी, हैलीपैड स्थल और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 मई को सारनी के बगडोना हवाई पट्टी पर सभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को विधायक व कलेक्टर, एसपी ने सभा स्थल पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने डोम टेंट लगाने, सुरक्षा व्यवस्था, बैरेकेटिंग करने सहित अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। हैलीपैड का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। संभावित जनदर्शन रूट का भी अधिकारियों ने सर्वे किया। एसपी निश्चल झारिया ने बगडोना के छतरपुर चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने अपर रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अपर कलेक्टर, नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री कमलेश पटेल, नितिन मीणा, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।