शासकीय मॉडल उमावि घोड़ाडोंगरी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ समर कैंप का हुआ समापन

शासकीय मॉडल उमावि घोड़ाडोंगरी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ समर कैंप का हुआ समापन।
शासन के निर्देशानुसार शासकीय मॉडल उमावि घोड़ाडोंगरी में 1 मई से 20 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया जिसका समापन आज पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया ।कार्यकम में मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र उईके जी,सरपंच ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी एवं विशेष अतिथि के रूप में सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी उपस्थित रहे साथ ही संस्था के प्राचार्य श्री जी पी डहेरिया जी एवं समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा ।

अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यकम की शुरुआत की गई जिसके बाद छात्रों ने इन 20 दिनों में शासन के निर्देशों पर आधारित विधाओं जैसे योग एवं प्राणायाम , गायन, नृत्य , चित्रकला ,अंग्रेजी में संवाद करना,और कंप्यूटर का ज्ञान में बढ़ चढ़कर भाग लेकर जो कला एवं ज्ञान प्राप्त किया उसकी प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए।