रानीपुर । भागवत कथा समापन एवं बिटिया की सगाई के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके रानीपुर । घोड़ा डोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रतनपुर के ग्राम चारगांव में शिवनाथ यादव के आवास पर चल रही 7 दिवसीय भागवत कथा का समापन एवं शिवनाथ यादव की पोती की सगाई के कार्यक्रम सोमवार को किया गया कार्यक्रम मैं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके भी सम्मिलित हुई भागवत कथा के कथावाचक पंडित विद्याभूषण त्रिपाठी के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं शिवनाथ यादव द्वारा क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने बिटिया को आशीर्वाद भी दिया
इसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जगन्नाथ यादव इंदल यादव गुलाब यादव मिलाप यादवगंगा प्रसाद यादव मुकेश यादव धर्मेंद्र राठौर विजय लाल धुर्वे सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे







