शहीद स्मारक हमारे पूर्वजों के शौर्य की निशानी है — तपन भौमिक

पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक ने पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

(घोड़ाडोंगरी ) पर्यटन विकास निगम मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवम वरिष्ठ भाजपा नेता तपन भौमिक शुक्रवार को अल्प प्रवास पर घोड़ाडोंगरी पधारे जहाँ उन्होंने भाजपा के नेताओ और वरिष्ठ समाजसेवी से मुलाकात कर अपने पुराने अनुभव को ताजा किया
पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा नगर के अंदर शहीद स्मारक की सौगात दी थी शहीद स्मारक पहुँचकर उन्होंने शहीदों और पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए साथ ही आने वाले समय मे शहीदो की याद में एक शाम शहीदो के नाम कार्यक्रम करने की बात कही

इस दौरान शहीद स्मारक का निरीक्षण भी उनके द्वारा किया गया और संतुष्टि जाहिर करते हुए सबको कहा कि शहीद स्मारक मन्दिर से कम नही है हमे समय समय पर यहां आकर शहीदो को नमन करना चाहिए श्री तपन भौमिक के घोड़ाडोंगरी प्रवास के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय,वरिष्ठ नेता प्रशांत गावंडे,प्रदेश मंत्री दीपक उइके,आशीष अग्रवाल ,गगन अग्रवाल,योगेश पंवार ,हेमन्त पटवा,नगर परिषद से तेलकर जी,महेश पारखे, विशाल घोड़की, सचिन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे