सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों का किया सम्मान।

सारनी—- सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के कारण आज मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सेवानिवृत्त हुए सी पी ठुकराल अतिरिक्त मुख्य अभियंता , रमेश मालवीय और सुरेश बारसकर वरिष्ठ संयंत्र सहायक का पुष्प गुच्छ से डी के शर्मा ने स्वागत किया। इसके साथ ही मुख्य अभियंता श्री कैथवार सहित सभी अधिकारियों का भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया । बिदाई समारोह का संचालन गोपाल राम अरोरा ने करते हुए सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों का जीवन परिचय दिया । मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार , एस एन सिंह, पीयूष गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को पुष्प गुच्छ, मिष्ठान, शाल श्रीफल और स्व सुरक्षा निधी समिती के स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए सी पी ठुकराल, रमेश मालवीय, सुरेश बारसकर ने अपने कार्यकाल के अनछुए संस्मरण साझा किए । इस अवसर पर श्री कैथवार ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों के अमुल्य योगदान को कंपनी सदैव याद रखेगी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाबा मठारदेेव की कृपा सदैव बनी रहे। स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिती की स्थापना में संस्थापक सचिव वासुदेव गुरव सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी जबलपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समिती 1975 से कार्मिकों के हित में कार्य कर रही है। कंपनी प्रबंधन एवं प्रशासन के सहयोग से समिती मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के ताप विद्युत गृह एवं जल विद्युत गृह के साथ ही जबलपुर मुख्यालय में पारदर्शिता से कार्य कर रही है।नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाता है। आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग

उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है। इस अवसर पर सी पी ठुकराल सतपुडा संकुल और विनय तरटे श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए ने सेवानिवृत्त के बाद समिती को अनुदान स्वरूप रु पांच हजार वापस किये फलस्वरूप समिती के अध्यक्ष और सतपुडा संकुल प्रमुख व्ही के कैथवार ने अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर यू पी एस सिकरवार, शैलेन्द्र वागदरे, उल्हास देशमुख, यशवंत वराठे, पंकज उपाध्याय, अविनाश सिंह, ज्योति गायकवाड, मनोज सोनी , विजय सिंह नागलकर, आशीष बाथरी, लाल बाबु गिरी , दिनेश मेवाडा , महेश पवार , सुरेश खवसे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।