(विकासखंड शिक्षा अधिकारी,संकुल प्राचार्य गरिमामय कार्यक्रम में पूरे समय रहे उपस्थित )
घोड़ाडोंगरी । सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में कार्यरत शिक्षक एम.एल नामदेव अपने जीवन के शासकीय सेवा में अधिवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण कर 29 अप्रैल को सेवानिवृत हुए, जहां सीएम राइज प्राचार्य विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में शाला के सभी शिक्षको,छात्र/छात्राओ द्वारा
गरिमामय सेवानिवृत सम्मान समारोह आयोजित किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी एच.एस.रघुवंशी,उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एम.आर.निरापुरे,एवं शिक्षक श्री एम.एल.नामदेव व उनका परिवार रहा ।
गरिमामय कार्यक्रम में छात्र/छात्राओ ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी एवं प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा सेवानिवृत शिक्षक एम.एल नामदेव का उत्कृष्ट सेवा देने पर माला पहनाकर शाल एवं श्री फल देकर सम्मान किया ।वही शाला परिवार के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा भी श्री नामदेव का सम्मान कर भेंट दी । बीईओ एचएस रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में सहा.शिक्षक नामदेव के बारे में बताया कि बच्चों एवं शाला परिवार के सभी शिक्षको के प्रति हमेशा ही सहयोगात्मक व्यवहार रहा हमेशा शाला कार्यों को लेकर तत्पर रहे उनके सेवानिवृत के बाद शाला परिवार को कमी महसूस होगी । मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।।सीएम राइज के प्राचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि श्री नामदेव जी से विद्यालय परिवार को बहुत कुछ सीखने को मिला उनके कार्यों एवं खुबियों को विस्तार से बताया।सीएम राइज विद्यालय के प्रयोगशाला कक्षों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही हे। वे अत्यंत सरल एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी हे ।
मै उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं वे हमेशा स्वस्थ एवं दीर्घायु हो ।उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एम.आर निरापुरे,वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण शर्मा द्वारा भी वक्तव्य देकर नामदेव जी के साथ बिताए पलो को साझा किया ।
सीएम राइज के शिक्षकों ने भी नामदेव सर के साथ बिताए पलो,उनके अनुभवों को सुनाया एवं विद्यालय को हमेशा उनकी कमी महसूस होगी कहा ।हम सभी उनके उत्तम जीवन की कामना करते है। शिक्षक एम.एल.नामदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब भी इस विद्यालय को मेरी आवश्यकता पढ़ेगी मै हमेशा तत्पर रहूंगा ।इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सहभोज भी रखा ।एवं गाजे बाजो के साथ विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई ।







