मजदूर दिवस के अवसर पर लाल झंडा कोल माइंस मज़दूर यूनियन सीटू ने किया कार्यक्रम

 

पाथाखेड़ा –दुनिया के मजदूरों ने अठारह सौ छियासी के पूर्व आठ घण्टे काम को लेकर दुनिया के औद्योगिक विकास के पहिए को रोकने और अपने हकों के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका ,

जिसमें कई मजदूरों ने जान की कुर्बानी दी।तब जाकर आठ घण्टे काम को जीता, जिसके उपलक्ष्य में दुनिया भर के सभी मजदूर वर्ग अपनी उपलब्धियों को तरो-ताजा महसूस करते हुए एक मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को यादगार पल और दिन के रूप में मनाते आ रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत वेकोलि अध्यक्ष जगदीश डिगरषे ने सीटू झंडा वंदन से की कार्यक्रम के संचालन में सब से पहले पाथाखेड़ा एरिया महामंत्री गणेश गुजरे द्वारा छतरपुर खान 1 मैं शहीद कोलकर्मयोगी और देश मैं जितने कामगर के साथ पहलगाम मैं जो देश के नागरिक जो शहीद हुए को श्रद्धांजलि अर्पित की और मज़दूर दिवस पर अपने विचार रखे साथ ही पाथाखेड़ा एरिया से सीटू के वरिष्ठ नेता कॉमरेड अशोक बुंदेला ,कुतुबुद्दीन ,राजनारायण का शॉल ओढ़ाकर एरिया के अध्यक्ष जे विवेकानंद जितेन्द्र निरापुरे अचिंतडे परवेज खान द्वारा समानित किया गया ।

वेकोलि कल्याण बोर्ड सदस्य कामेश्वर राय ने उपस्थित साथीयो को 20 मई को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल क्यो आवश्यक है इस विषय पर अपनी बात रखी । इस मौके पर सीटू पदाधिकारियों मैं पवन जगदेव ,मोगल खान योगेश पवार, रोहित सुर्यवंशी , ओमकार नागवंशी ,रमेश गौतम ,राहुल लोखंडे ,जाकिर खान , राजेश विश्वकर्मा,सज्जाद अंसारी , अख्तर अली, अभिषेक , मनोज , मनोज पटले संदीप डहेरिया दीपक राय के साथ महिला तथा कामगार उपस्थित रहें ।