*स्व. श्री कुंवरलाल भमोड़िया की श्रद्धांजलि सभा में पर्यावरण जागरूकता एवं प्रज्ञा अभियान द्वारा विचार प्रसार का संदेश*
आज घोड़ा डोंगरी तहसील के ग्राम पंचायत छुरी में स्वर्गीय श्री कुंवरलाल जी भमोड़िया की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील समन्वय समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्व. भमोड़िया दंपत्ति की स्मृति में आम के दो पौधे भेंट किए गए।
समिति सदस्यों ने स्व. कुंवरलाल जी के पुत्रों एवं परिवारजनों से आग्रह किया कि वे इन पौधों को खेतों में रोपित कर बच्चों की भांति उनकी देखभाल करें, जिससे यह स्मृति चिरस्थायी रूप से जीवित रह सके।
कार्यक्रम के दौरान परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से *प्रज्ञा अभियान पाक्षिक समाचार पत्र* भी भेंट किया गया तथा परिजनों से इसकी सदस्यता ग्रहण करने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री सुनील वर्मा, डॉ. लक्ष्मीनारायण मालवीय, तहसील समन्वयक श्री मनोज पाटणकर, श्री संतोष सोनी, श्री वासुदेव नागले, कुड़मी समाज के अध्यक्ष श्री श्रीकेश पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Comments are closed.