आंगनबाड़ी केंद्र मे बाल चोपाल का आयोजन।
बाल विकास परियोजना घोड़ाडोंगरी के सेक्टर सेक्टर घोड़ाडोंगरी के केंद्रों में पर्यवेक्षक अनामिका छारी द्वारा परियोजना अधिकारी श्रीमती शशि प्रभा इक्का के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
पर्यवेक्षक अनामिका छारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में सातवें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का 8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक मनाया गया। इस बार निम्नानुसार चार थीम पर आधारित गतिविधियों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें जीवन के प्रथम 1000 दिवस केंद्रित गतिविधियां, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार, सी सेम मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन, बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपने पर बल दिया गया है।आंगनबाड़ी केंद्र रातामाटी में चौथा मंगल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें श्रीअन्न एवं स्थानीय स्तर पर पोषक तत्वों से भरपूर अनाजो एवं सब्जियों से बने व्यंजनों का प्रदर्शन चित्रकारी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उच्च जोखिम बाली गर्भवती महिलाओ को पोषण स्वास्थ्य परामर्श दिया गया गर्भवती महिलाओ के सास और पति को महिला की उचित देखभाल बिस्तर से समझाइश दी गई। बाल चोपाल का आयोजन किया बच्चो द्वारा माह में की गई शाला पूर्व गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया गया । दिव्यांशु टेकाम पिता संजय /सेबंती टेकाम का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया उपस्थित महिलाओं को पर्यवेक्षक अनामिका छारी द्वारा ऊपरी आहार के बारे विस्तार से जानकारी दी,जीवन के 1000 दिवस के बारे में समझाया गया गर्भावस्था से लेकर बच्चों के जन्म के दो वर्ष तक विशेष देखभाल, केवल स्थान पान, ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दी गई।वृद्धि निगरानी का महत्व बताया गया।केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर समुदाय को जागरूक किया गया। यह आयोजन सेक्टर के सभी केन्द्रों पर आयोजित किया गए है । कार्यक्रम में कार्यकर्ता लीलाबाती,मीना,
भूरसी,बसंती,रेशमी,फुलबती धुर्वे और गर्भवती,धात्री महिलाए एवं समुदाय की समस्त महिलाएं उपस्थित। रही







