सीएम राइज के समर कैंप में पहुंचे जनपद अध्यक्ष ने छात्रों के साथ किया योग,मेडिटेशन ,छात्रों को सिखाई जा रही गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त की

सीएम राइज के समर कैंप में पहुंचे जनपद अध्यक्ष ने छात्रों के साथ किया योग,मेडिटेशन ,छात्रों को सिखाई जा रही गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

(समर कैंप में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा छात्रों को विभिन्न विधाओं में कर रहे हैं पारंगत)
घोड़ाडोंगरी । सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के समर कैंप के तृतीय दिवस मुख्यअतिथि जनपद अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी राहुल उईके उपस्थित रहें । जहां प्राचार्य श्री विवेक तिवारी एवं शिक्षकों द्वारा उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया । सर्वप्रथम सुबह 7 बजे जनपद अध्यक्ष राहुल उईके द्वारा छात्रों के साथ योगाभ्यास एवं मैडिटेशन किया।सुबह 9 बजे विभिन्न कक्ष में चल रही विधाओं पेंटिंग, ब्यूटी वैलनेस,सिलाई मशीन,डांस ,कंप्यूटर ,आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले आर्ट में सीख रहे विद्यार्थियों से चर्चा की एवं प्रसन्नता व्यक्त की । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया की इन विधाओं को सीखने के लिए विषय विशेषज्ञ बुलाए गए हैं जो बच्चों को समर कैंप में प्रशिक्षित कर रहे हे । इस कैंप में कक्षा 5वी से कक्षा 12वीं तक के 450 बच्चे सहभागिता कर रहे हैं ।

जनपद अध्यक्ष राहुल उईके द्वारा समर कैंप को बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया एवं विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से अपनी रुचि अनुसार ली गई विधा में उनकी बारीकियां को सीख कर अपने आप को उस विद्या का सर्वश्रेष्ट बनने का प्रयास करें ।तृतीय दिवस भी विद्यार्थियों में अति उत्साह रहा । समर कैंप में प्रतिदिन विद्यार्थियों के लिए शीतल पेयजल, रसना फुटाने गुड,एवं छाछ आदि की व्यवस्था की गई है ।

Comments are closed.