*ख्रीस्तीय समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के पीड़ा सहन मरण को अनुभव करने क्रूस की यात्रा निकाली*

*क्रूस की यात्रा*

कल गुड फ्राइडे के अवसर पर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के ख्रीस्तीय समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के पीड़ा सहन मरण को अनुभव करने के लिए दोपहर 3 बजे क्रूस की यात्रा निकाली इसमें प्रभु यीशु द्वारा जो भी यातनाएं उन्होंने सही मानव जाति को पाप से बचाने के लिए अपना जीवन बलिदान किया

उसी की याद में क्रूस की यात्रा निकाली गई इसमें घोड़ाडोंगरी पल्ली पुरोहित फादर समीर एवं सभी धर्म बहने और सभी पल्ली वासियों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की देश में आपसी प्रेम बढ़े इसके लिए विनती की

Comments are closed.