बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती पखवाड़े पर व्याख्यान माला का आयोजन

बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती पखवाड़े पर व्याख्यान माला का आयोजन
……………………………………
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक शाहपुर के अंतर्गत एकलव्य आदर्श विद्यालय शाहपुर में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया, उक्त आयोजन में मुख्य वक्त के रूप में रिटायर्ड शिक्षक श्री कापसे गुरुजी, चंदूलाल महोबिया जी , जे डी झरवड़े जी , उदयन दुबे जी , उमेश पाटिल जी , नरेंद्र जी उइके घोड़ाडोंगरी, संभाग समन्वयक नर्मदापुरम श्री कोशलेश तिवारी जी ,ब्लाक समन्वयक संतोष राजपूत जी एवं सभी परामर्शदाता, नवअंकुर संस्थाओं के सदस्य, CMCLDP छात्र-छात्राएं ग्राम के नागरिक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रहे !

कार्यक्रम में मुख्य तौर पर कापसे जी द्वारा बताया गया कि बाबा साहेब अंबेडकर जी भारत देश के ऐसे नागरिक थे जिनके पास 32 डिग्री प्राप्त की थी साथ ही पूरे विश्व में बुद्धिमानी में छठवें नंबर पर थे उन्हें विश्व में सिंबल आफ नालेज के रूप में जाना जाता है उनके प्रयासों से अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़े ,शोषित ,दलित वर्गों को समानता का एक उचित और स्थान मिला साथ ही तिवारी जी द्वारा बताया गया कि बाबा साहब ने समाज में छुआछूत को दूर करने का सफल प्रयास किया जो आज हम यहां एक समान रूप से बैठे हैं वह साक्षात रूप से दिख रहा है संभाग समन्वयक जी ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के जीवन के अनेक प्रसंगों को सबके सामने रखा जब तक जाति का भेद नहीं मिटेगा

तब तक बाबा साहब का जीवन सही अर्थों में हम नहीं जान पाएंगे हमें जाति भेदभाव छुआछूत यह पूरी तरह से मिटाना है समाज से इसी तरह से उमेश पाटिल जी एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार कार्यक्रम में व्यक्त किया ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।