समुदाय प्रतिबंद्धित प्रशिक्षण केन्द्र में आजीविका पुस्तकालय और आजीविका ज्ञान केन्द्र का शुभारंभ

समुदाय प्रतिबंद्धित प्रशिक्षण केन्द्र में आजीविका पुस्तकालय और आजीविका ज्ञान केन्द्र का शुभारंभ

म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल के मुख्यकार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह (IAS) कि पहल पर मध्यप्रदेश में आजीविका पुस्तकालय ज्ञान केन्द्र का शुभांरभ किया गया इस कडी में दिनांक 15.04.2025 दिन मंगलवार को समृद्धि सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र घोडाडोंगरी में प्रतियोगी परीक्षाओं के अध्ययन हेतू पुस्तकालय कि शुरूआत की गई इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचलो में विद्यार्थियो को प्रतियोगी परीक्षाओं कि तैयारी हेतु एक केन्द्र विकसित किया गया, कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष श्री राकेश अरोरा जी, पार्षद श्रीमति नेहा दीपक उईके मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री संजीत श्रीवास्तव जी, एवं घोडाडोंगरी विकासखण्ड के विकासखण्ड प्रबंधक श्री प्रवीण झरबडे, सीएलएफ नोडल श्री विकेश कुमार देशमुख सहायक विकासखण्ड प्रबंधक, श्री अनिल मेश्राम सहायक विकासखण्ड प्रबंधक, श्रीमति सुलोचना अहिरवार सहायक विकासखण्ड प्रबंधक उपस्थित रहें । पुस्तकालय में समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री के साथ सामान्य ज्ञान कि पुस्तके भी उपलब्ध है।

इस पुस्तकालय कि व्यवस्था जनसहयोग के माध्यम से कि जायेगी आगामी समय में ग्रामीण क्षेत्रो के विद्यार्थीयों के लिये उपयोगो पुस्तके संग्रहित की जायेगी। इस पुस्तकालय का उद्देश्य गरीब परिवार के बच्चों के लिये है। जो पढ़ना चाहते है, इस पुस्तकालय में रोजगार निर्माण एवं रोजगार सामाचार पत्रों के माध्यम से आवश्यक प्रतियोगी परीक्षाओं कि तैयारी के लिये छात्र एवं छात्राओं को एक ज्ञान केन्द्र प्राप्त हुआ।