गायत्री महायज्ञ के समापन में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री
स्वयं का विकास जनता का विकास है ।स्वयं का जागरण जनता का जागरण है । दुनिया में सद्बुद्धि की कमी है । घर के मुखिया को देखकर ही बच्चों में सुधार होता है
गायत्री महायज्ञ के समापन में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री
घोड़ाडोंगरी । सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाडी में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा के समापन कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के पहुंचे । यज्ञ में उन्होंने आहुतिया अर्पित की और आरती में शामिल हुए और भंडारे में प्रसाद भोजन प्रसादी ग्रहण की ।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कान्हावाडी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैंसर की दवा के लिए पहचान दिलाने में बाबूलाल भगत जाने जाते हैं । गायत्री मंत्र जपने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु नहीं होती । सिद्धियां मिलती हैं ।विकास की शुरुआत व्यक्ति से होती है ।रोज 10 मिनट अपने बारे में सोचे। अपनी कमियों को दूर करके अच्छाइयों को अपनाये।
स्वयं का विकास जनता का विकास है ।स्वयं का जागरण जनता का जागरण है । दुनिया में सद्बुद्धि की कमी है । घर के मुखिया को देखकर ही बच्चों में सुधार होता है ।शरीर चुंबक से भरा हुआ है । जो जैसा सोचते हैं वापस आता है ।
रामजीलाल उइके ने कहा कि मोदी जी की मंत्रियों की टीम में बैतूल जिले को प्रतिनिधित्व मिला है यह हमारे लिए गर्व की बात है ।स्वागत बेला में सांसद का स्वागत नरेंद्र उइके, भागवत तुमराम ,कस्तूरी उइके, दीपक उइके, राजेंद्र मालवीय, प्रशांत गावंडे रविशंकर पारखे, डॉ मनोज पाटनकर वासुदेव नागले, खेमराज पवार ,राम शंकर गोहे, कमलेश परते द्वारा किया गया। परिवार को आगे बढ़ाने में गांव की विशेष भूमिका निभाने वाली महिलाएं सरस्वती परते, रामरति भूरेलाल ,नरबदी किशन वरकडे का सम्मान किया गया।आभार प्रदर्शन नरेंद्र उइके द्वारा किया गया।







Comments are closed.