9 लाख रुपये तेंदूपत्ता संग्राहको को मिलेगा बोनस
घोड़ाडोंगरी । क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके ने आज शुक्रवार को आदर्श सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाडी में तेंदूपत्ता संग्राहको को बोनस का वितरण किया ।
इस अवसर पर सरपंच कस्तूरी नरेंद्र उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत कान्हावाडी के ग्राम कान्हावाडी पिपरी घुग्गी और अर्जुनगोंधी के 300 तेंदूपत्ता संग्रहको को ₹9 लाख रुपए का बोनस वितरण उनके बैंक खाते में किया जाएगा। सांसद द्वारा धनिया आसाराम रुक्मणी बोदर, रुनिया सम्मू, कोदुलाल दशरिया को तेंदूपत्ता बोनस का चेक वितरण किया गया।
Comments are closed.