रामनवमी पर निकली विशाल शोभा यात्रा

Pramod Suryavanshi

रामनवमी पर निकली विशाल शोभा यात्रा

आमला.गत वर्षो की तरह इस बार भी राम नवमी के उपलक्ष्य में उप नगरी बोडखी नाका से भगवान राम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस की भारी व्यवस्था के बीच गाजे बाजे के साथ रामरथ यात्रा निकली। यात्रा बोड़खी नाका से होते हुए बस स्टेण्ड सोमवारी चौक इतवारी चौक होते हुए पुराना थाना के पास समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जय जय श्रीराम के नारे लगाए गए। शोभायात्रा में चल रहे युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में हजारों राम भक्त जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। भगवामय माहौल में राम लक्ष्मण सीता, हनुमान सहित अन्य झांकियों और भगवा झंडो डीजे साउंड के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल लोगों के जलपान की व्यवस्था धार्मिक सामाजिक संगठनों ने जगह जगह की थी। मुस्लिम और बोहरा समाज ने भी शोभायात्रा में लोगों ने शीतल शर्बत के साथ फलाहार भी कराया। कार्यक्रम मैं थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना चौकी प्रभारी नितिन पटेल भारी पुलिस बल के साथ लगे रहे। इस मौके पर विधायक योगेश पंडाग्रे आमला नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे उपाध्यक्ष किशोर माथनकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज मालवे सभापति रोहित हारोडे भगवान दास छतवानी राजा बोखाडे संजय साहू निक्की ठाकुर मयूर सूरजेकर देवेंद्र अडलक विकास गॉडगे समेत अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे।

-गांधी व्यपारी संघ की महिला इकाई ने किया भव्य शोभायात्रा का स्वागत-

गांधी व्यापारी संघ महिला इकाई द्वारा राम नवमी के उपलक्ष्य में निकली गई राम लक्ष्मण सीता की भव्य शोभायात्रा का भव्य स्वागत गांधी व्यापारी संघ की संरक्षक सुश्री मुक्ता ढ़ोलेकर के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर रीता खुराना, रेखा खुराना विमल मदान श्रद्धा मालवीय गीता पंडोले, पार्षद शोभा देशमुख, शिवानी साहू, रानी भाटिया भावना छतवानी, सिमरन छतवानी, रीना तोमर, मेघा राऊत, आदि महिलाए उपस्थित थी।

Comments are closed.