नर्सरी से ग्यारहवीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत

लिटिल फ्लावर हायर सेकंडरी स्कूल पाथाखेड़ा सत्र-2025-26

आज दिनाँक 1 अप्रैल 2025 को लिटिल फ्लावर हायर सेकंडरी स्कूल पाथाखेड़ा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया l जिसमें कक्षा 5 वी एवं 8 वी के टॉपटेन लिस्ट में आने वाले एवं नर्सरी से ग्यारहवीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत गीत के साथ प्रवेश दिलाया गया ।साथ ही आए सभी विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा नवीन प्रवेश उत्सव में अलग-अलग गतिविधियों कराई गई जिसके अंतर्गत बच्चों के कौशल विकास, मानसिक विकास, शारीरिक विकास उनकी दक्षता के विकास हेतू अलग-अलग गतिविधियों को कराते हुए शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया ।आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित हमारी संस्था की संचालक सिस्टर मेरीसिलीन ,स्कूल प्राचार्या सिस्टर बिंसी एवं संस्था के सभी शिक्षकों की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया।

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री टी के घोष ने स्वागत भाषण दिया। संस्था प्रधान सिस्टर मेरीसिलीन ने आशीर्वचन प्रदान किया। प्राचार्य सिस्टर बिंसी ने गत वर्ष के सफल संचालन में सहयोग करने वाले समस्त अभिभावकगण, शिक्षकोऔर छात्रों का आभार प्रकट किया।
नव शिक्षा सत्र 2025 -26 के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र प्रफुल्लित नजर आए।
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एम एस कुरैशी ने किया।

Comments are closed.