राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पाथाखेड़ा उपनगर में शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पाथाखेड़ा उपनगर में शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पाथाखेड़ा उपनगर में शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया । जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री अमित गुप्ता जी सह जिला कार्यवाह मुलताई एवं मुख्य वक्ता श्री रंजीत डोंगरे जी नगर बौद्धिक प्रमुख की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । बताया गया कि सबसे पहले भगवा ध्वज लगाकर प्रार्थना की गई एवं भारत माता की का पूजन अर्चन किया गया और उपनगर पाथाखेड़ा के गणवेशधारी स्वयंसेवको ने समता नियुद्ध पद विन्यास योग सामूहिक गीत दंड संचालन इत्यादि का उपस्थित जनमानस समाज के समक्ष प्रकटीकरण किया । तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्री रंजीत डोंगरे ने उपस्थित

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक घंटा के शाखा में खेल, प्रार्थना, सुभाषित, अमृत वचन वो अन्य विधाओं को शाखा जाकर सीखते है जिसमें व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण हेतु शाखा में आयोजन किए जाते हैं समाज और राष्ट्रहित के कार्य किए जाने होते देशभक्त अनुशासित जीवन शैली जी ने और समाज के विभिन्न अन्य प्रकार की अपने जीवन में योगदान देने हेतु उन्हें प्रेरित किया जाता है उन्होंने कहा कि सन 1925 में मोहिते के बाड़े नागपुर में संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी के माध्यम से संघ की स्थापना की गई जिसमें बाल्य तरुण युवा प्रौढ स्वयंसेवक शाखा में आकर लगातार धीरे-धीरे यह पूरे भारत देश में हजारों शाखाये नगर जिले और प्रांत में संचालित है जिसमें स्वयंसेवक एक घंटे शाखा में जाते हैं और दंड संचालन नियुद्ध पद विन्यास योग सूर्य

नमस्कार गीत खेल कबड्डी कहानी इत्यादि सीखते है जिससे उनके बौद्धिक मानसिक शारीरिक और व्यवस्था के दृष्टिकोण से उनका विकास होता है जो आगे चलकर समाज हित में और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले सच्चे स्वयंसेवक बनते हैं और जो प्रतिदिन वर्षभर शाखा में जाकर सीख गया उसका प्रकटीकरण वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से समाज के बीच में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास और अपने गुणवत्ता को बढ़ाने का कार्य किया जाता है। जिसमें स्वयंसेवकों की व्यक्तित्व निर्माण किया जाता ।इस अवसर पर उपनगर कार्यवाह गटनायक गणवेशधारी स्वयंसेवक एव अन्य नगर के अन्य सामाजिक बंधुगण उपस्थित थे ।

Comments are closed.