महिला पत्रकार के घर बेटी के नाम घर की पहचान अभियान की दस्तक

महिला पत्रकार के घर बेटी के नाम घर की पहचान अभियान की दस्तक
समाजसेवी अनिल यादव ने भेंट की गौरी पदम निवास लिखी नेम प्लेट
बैतूल। गांव से लेकर विदेशों तक बेटी के नाम घर की पहचान अभियान के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाकर मिसाल बन चुके समाजसेवी अनिल यादव ने जिले की पहली महिला पत्रकार गौरी पदम को उनका नाम लिखी नेम प्लेट भेंट की। अनिल ने अपनी बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन 8 नवंबर 2015 से बेटी के नाम से घर की पहचान अभियान की शुरुआत की थी और सबसे पहले अपने घर के सामने आयुषी निवास नेम प्लेट लगाई थी। इसके बाद तो उनका अभियान लगातार बढ़ता गया और 28 राज्यों के अलावास लंदन, अमेरिका, दुबई सहित अन्य देशों में भी बेटियों के नाम से नेम प्लेट घर के सामने लगाने के लिए लोगों ने अनिल से सम्पर्क किया। अनिल यादव अब तक 3803 बेटियों के घरों को उनके नाम से पहचान दिलाने में सफल रहे है।

श्रीमती पदम ने बताया कि वैसे तो समाजसेवी अनिल बेटियों के नाम से घर की पहचान अभियान की खुद ही पहचान बन गए है, लेकिन उन्होंने आज एक शादीशुदा बेटी के नाम को उसके ससुराल में भी पहचान दी जिसके लिए उन्होंने श्री यादव के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। अनिल यादव एवं श्रीमती पदम के पति भारत पदम ने घर के सामने नेम प्लेट लगाई और खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि अनिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अलावा स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी घर-घर पहुंचा रहे है।
पत्रकार गौरी के घर नेमप्लेट लेकर पहुंचे अनिल
जनवरी माह में शहीद दीपक यादव की स्मृृति में उनके शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए आमंत्रण देने जब श्री यादव श्रीमती पदम के निवास पहुंचे तो उन्हें आस-पड़ोस में उनका पता पूछना पड़ा। अनिल को घर के सामने नेम प्लेट की कमी खल गई और फिर उन्होंने गौरी पदम के नाम की नेम प्लेट बनाकर उन्हें 23मार्च को भेंट की।

इस अवसर पर श्रीमती पदम के निवास पर नन्ही बेटियां गार्गी पंवार, वंशिका धोटे, आहना गुजरे, ईशा गुजरे, सीयान्शी गुजरे का आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही प्रीति गुजरे, किरण कवडक़र, कीर्ति धोटे, एजिलाबेथ लाल, राधा पंवार, रीता गुजरे, अभिनव कवडक़र, आदित्य कवडक़र, वंश धोटे की मौजूदगी में श्रीमती पदम को नेमप्लेट भेंट की गई। श्रीमती पदम उनके पति भारतसिंह पदम बेटे, वंश पदम ने श्री अनिल यादव का आभार माना है।

Comments are closed.