रानीपुर।,,,,,,होली एवं धुरेडी पर्व के चलते पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद, सीसीटीवी कैमरे से भी हो रही निगरानी,आज नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हुआ होलिका दहन रानीपुर। होली एवं धुरेडी पर्व के चलते रानीपुर पुलिस द्वारा पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद व्यवस्था बनाने का कार्य किया गया पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि होली पर्व के 1 दिन पूर्व ही रानीपुर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में शांति समिति की बैठक का आयोजन आयोजित किया गया
जिसमें आने वाले होली धुरेडी पर्व को खासकर युवाओं को नशे से दूर रहकर वाहांन धीमी गति से चलने के दिशा निर्देश दिए गए किसी को जोर जबरदस्ती अबीर गुलाल लगाने के लिए मनाही की गई रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए दो वहांन चिन्हित किए गए जो अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण वह पेट्रोलिंग करेगा वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रानीपुर से महज मात्र 2 किलोमीटर दूर ग्राम अंनकावाडी होली एवं धुरेडी पर्व प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी मेघनाथ बाबा के स्थान पर परएकदिवसीय रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें आमंत्रित भजन मंडल श्री कृष्ण सुदर्शन मंडल मोखामाल एवं श्री नवज्योति भजन मंडल धापड़ा व ठाकुर भजन मंडल ढाबा कला एवं श्री श्रद्धा भजन मंडल भोपाल द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुति दी जाएगी
एवं अच्छे भजन मंडल को ग्राम वासियों द्वारा विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा एवं ग्राम सरपंच बबलू वरकडे द्वारा₹2100 की राशि एवं जनपद सदस्य फुलवंती धुर्वे के तरफ से ₹1000 की राशि सहित अन्य राशियों का वितरण भी किया जाएगा थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि होली दहन से लेकर अगले दिन धुरेडी की शाम तक पुलिस की तीन मोबाइल वेन गस्त करेगी सड़क पर पेट्रोलिंग होगी गांव में कोटवार वर्दी में तैनात रहेंगे नगर की मस्जिदों के पास सुबह शाम पुलिस तैनात रहेंगे हाईवे पर लकड़ी पत्थर रखकर जबरदस्ती फगवा मांगने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
एवं तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों नाबालिक को और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शक्ति होगी साथ ही रानीपुर बस स्टैंड पर लगी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से आने-जाने वाले लोगों पर विशेष ध्यान रखा जाएगाथाने के एएसआई भारत लाल बोरासी ने बताया कि होली धुरेडी के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए डॉक्टर मौजूद रहेंगे समिति सदस्यों ने अन्य सुझाव भेज दिए बैठक में मुख्य रूप से घोड़ाडोगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, रानीपुर मंडलम अध्यक्ष शिवनाथ यादव, कुंवर लाल जावलकर गेंदु लाल जावलकर बंसीलाल साहू शंकर लाल राठौर राजेश साहू इंदल यादव विजय लाल धुर्वे सहित आसपास क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे
Comments are closed.