चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात द्वारा बाल संरक्षण, पोक्सो एक्ट, सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार, साइबर अपराध की जानकारी दी

सक्षम जीवन कौशल द्वारा स्वयं सेवकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन ।

घोड़ाडोंगरी । दिनांक 10 मार्च से 12 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में रखा गया |जनजाति कार्य विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर विकासखंड के आसपास के गांव से चयनित 20 स्वयं सेवक वॉलिंटियर सामुदायिक युवाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें जीवन कौशल कार्यक्रम को लेकर समझ बनाई गई जिसमें युवाओं को विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पी. सी. बोस द्वारा स्कूलों में होने वाले ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने और स्कूल समुदाय में होने वाली दिक्कतों को साझा करने के लिए प्रेरित किया गया साथ में समुदाय में कार्य करने के लिए स्वयं सेवक वालेंटियर को शुभकामनाएं दी गई घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी आम्रपाली दहात द्वारा

बाल संरक्षण, पोक्सो एक्ट, सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार, साइबर अपराध की जानकारी दी गई प्रशिक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति, बाल कैबिनेट, शिक्षा का अधिकार, हमारा संविधान, बाल पंचायत आदि की जानकारी दी गई प्रशिक्षण मे सक्षम जीवन कौशल से जिला प्रोग्राम मैनेजर निष्ठा सौदावत, ब्लॉक मैनेजर मीना सातनकर और कौशलेंद्र सिंह उपस्थित रहे|

Comments are closed.