हाई स्कूल दुधावानी में 33 छात्र-छात्राओं को सायकल वितरित की गई

 

आज दिनक 6/3/2025 को एकीकृत शासकीय हाई स्कूल दुधावानी में 33 विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच श्रीमती श्याम बाई वरकड़े जनपद सदस्य कुमारी कमलती धुर्वे एवं ग्राम- वासियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य संतुलाल ने कहा कि इन बच्चों को साइकिल मिलने से अब इन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी दूर से आने वाले बच्चों को रोज पैदल स्कूल आना जिसमें समय लगता था अब साइकिल मिलने से बच्चे स्कूल जल्दी आ सकेंगे और उनके लिए स्कूल की रहा आसान हो जाएगी ।

प्रदेश सरकार बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए अनेक योजनाएं चला रही है जिससे बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर अपना और अपने परिवार का जीवन सवार सके ।अब उनकी परेशानी कम होगी तथा विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत बढेगा ।

Comments are closed.