खंडवा इकाई की नर्मदापुरम मीटिंग का सफल संचालन
अध्यक्ष साथी प्रमोद चतुर्वेदी
आज बैंक ऑफ़ इंडिया एम्पलाई यूनियन की खंडवा इकाई के नर्मदापुरम जिले के बैंक कर्मीयों की मीटिंग होटल रॉयल वाटिका में आयोजित की गई, इसका मुख्य उद्देश्य सभी साथियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान बताना था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद चतुर्वेदी ने की
इस मीटिंग में संगठन के नेता श्री प्रमोद चतुर्वेदी जी ने बताया कि हमारा सर्वोत्तम लक्ष्य ग्राहक सेवा तथा ग्राहक संतुष्टि है क्योंकि सरकारी बैंकों की शाखाओ में स्टाफ की कमी है और प्रति कर्मचारी ग्राहक की संख्या बहुत अधिक है जिस कारण उन पर काम का अत्यधिक दबाव है, उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को संयम से काम लेना चाहिए और ग्राहकों को
सर्वोत्तम सेवा देने का प्रयास करना चाहिए और साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के साथ बहुत ही संयम से व्यवहार करना चाहिए।इसके अलावा इस मीटिंग में दिनांक 24 एवं 25 मार्च को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने हड़ताल का आव्हान किया है उसके कारणों की भी जानकारी दी गई ।
इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ इंडिया एम्पलाई यूनियन के नर्मदापुरम जिले एवं आसपास की 11 शाखाओं से लगभग सभी साथियों ने भाग लिया इसके अलावा संगठन के वरिष्ठ साथी खंडवा से सचिव कृष्णा बछानिया, मुकेश पाराशर, हरदा से निलेश भाटी और बैतूल से मनोज वाधवा भी आए , इसमें साथियों ने बताया जो हड़ताल की जा रही है इसका मुख्य उद्देश्य परमानेंट भरती को बढ़ावा देना है जिससे कि सरकारी बैंको में ग्राहकों को पर्याप्त एवं सही सेवाएं दी जा सके और बैंकों की स्थिति को और मजबूत बनाया जा सके। इसमें सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं देश के विकास एवं बैंकों के विकास में योगदान देने का भी प्रण लिया। मीटिंग का संचालन बैतूल के साथी मनोज वाधवा जो कि खंडवा इकाई के उपाध्यक्ष है उन्होंने किया
Comments are closed.