आरपीएफ ने सुरक्षा बल बढाया

प्रमोद सूर्यवंशी

शिवरात्रि मेले के कारण आमला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण आरपीएफ ने सुरक्षा बल बढाया

आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा में स्टेशन पर बढाया बल

आमला। पचमढी मे शिवरात्रि मेले के चलते आमला रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हो गई है। इस बढ़ी हुई भीड़ के बीच यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने पूरी कमान संभाल ली है। गौरतलब हो कि आमला स्टेशन से महाराष्ट्र कनेक्टिविटी रेलवे के माध्यम से होने के कारण प्रतिवर्ष महाराष्ट्र की ओर से भोलेनाथ के भक्तो का अधिकतर जत्था आमला से जुन्नारदेव के लिये आता है इस समय मे छिंदवाड़ा रुट की सभी ट्रेनो मे भीड़ बढ जाती है।

आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र उप्पाधाय के साथ टीम मे अन्य सिपाहियों द्वारा स्टेशन पर प्लेटफार्मो की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है, ताकि मेले में आने वाले श्रृद्धालू आसानी से यात्रा कर सकें और किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जो प्लेटफार्म पर निगरानी रख रहे हैं। साथ ही, यात्रियों को भी सुरक्षा निर्देश दिए जा रहे हैं, जिसमे गेट पर न बैठना, बिना टिकिट यात्रा न करना, नशीले पदार्थों का सेवन करके यात्रा न करना आदि ताकि वे सुरक्षित यात्रा कर सकें।

आमला आरपीएफ थाना प्रभारी हरिमोहन निरंजन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दौरान कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। वे यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि भीड़-भाड़ के बावजूद यात्रियों को कोई असुविधा न हो।.

Comments are closed.