*सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे काजल मालवी प्रथम अनुराग धामोड़े द्वितीय स्थान पर रहे*

*सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे काजल मालवी प्रथम अनुराग धामोड़े द्वितीय स्थान पर रहे*

*गुरुसाहब संस्था द्वारा आयोजित की गई थी ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता*

*10 हायर सेकेंडरी स्कूलों के 282 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया*

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*विकासखंड मुख्यालय पर संचालित गुरु साहब विज्ञान एवं कला महाविद्यालय में आयोजित विकास खंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा काजल पिता श्री राम मालवी ने 96% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस

प्रतियोगिता में विकासखंड के 10 हायर सेकेंडरी स्कूलों के 262 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया परीक्षा प्रभारी अश्विनी सोनी ने बताया कि सामान्य ज्ञान की परीक्षा ग्रामीण छात्र-छात्राओं की सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने और उनका ध्यान वर्धन कर देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी यह प्रतियोगिता 19 जनवरी को महाविद्यालय में संपन्न कराई गई इस लिखित परीक्षा में ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के 10 हायर सेकेंडरी स्कूलों के 262 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट विद्यालय चिचोली की छात्रा काजल पिता श्री राम मालवीया ने 96% अंक लेकर प्रथम ; इसी विद्यालय की अलशिफा खान पिता असीफ खान ने 87 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और अनुराग पिता नंदकिशोर धामोड़े एवं‌ हायर सेकेंडरी स्कूल चांदबेहड़ा की छात्रा राधिका पिता बबलू विश्वकर्मा ने 86 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. विकास खंड स्तर पर प्रथम ; द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र – छात्राओं को संस्था के वार्षिक उत्सव के दौरान अतिथियों अनिल सिंह कुशवाहा ; राजेन्द्र जायसवाल ; संतोष मालवीय; सुलोचना मालवीय ; संस्था की अध्यक्ष वर्षा मालवीय; नप उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर ; पार्षद ज्योति पानकर संरक्षक रितेश मालवीय ; द्वारा नगद पुरस्कार ; स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता मे सफल होने वाले सभी छात्र – छात्राओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.*

*परीक्षा के आयोजन मे महाविद्यालय के प्राध्यापक रवीन्द्र सातव ; अंजली विश्वकर्मा ; साक्षी जैन एवं अलकेश अमझरे ; केशव कहार का सहयोग रहा.*

Comments are closed.