बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति (राष्ट्र रक्षा मिशन) द्वारा शहीद भवन के विजय स्तंभ पर पुलवामा के शहीद जवानों को याद किया गया। पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाम 6.30 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील, हॉकी एवं कराते कोच, खिलाड़ी एवं बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Comments are closed.