*छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग*
शाहपुर:-छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को लेकर मराठा सेवा संघ द्वारा आज
एस डी एम महोदय शाहपुर जिला बेतुल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया गया।मराठा सेवा संघ मध्यभारत प्रांत के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अविनाश पाटिल ने बताया कि 19फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज के
जन्मोत्सव को देश सार्वजनिक उत्सव के रूप मनाए जाए यह मांग मराठा सेवा संघ विगत 25वर्षों से कर रहा है।छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19फरवरी को सार्वजनिक अवकाश के साथ शासकीय कार्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय में जयंती का कार्यक्रम मनाया जाए एवं जयंती सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाई जा सके।ज्ञापन देने वालो में अजय जगताप,संजय पाटील उपस्थित रहे।
Comments are closed.