संत शिरोमणि रविदास विकास समिति द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को गुरु महाराज का 648 वां प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से घोड़ाडोंगरी में मनाया गया

संत शिरोमणि रविदास विकास समिति द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को गुरु महाराज का 648 वां प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से घोड़ाडोंगरी में मनाया गया । समिति के अध्यक्ष शिवप्रकाश बिंझाडे ने बताया कि बहेड़ीढाना से सामाजिक विशाल रैली निकल गई जो मुख्य मार्ग होते हुए राठौर लान घोड़ाडोंगरी पहुंची जिसमें बुद्ध विहार समिति घोड़ाडोंगरी द्वारा रैली का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।

तत्पश्चात म. प्र.धर्माचार्य श्री रामदयाल शास्त्री जी का प्रथम आगमन घोड़ाडोंगरी में हुआ। जिसमें उनके मुखार बिंदुओं से सत्संग एवं रविदास जी महाराज की अमृतवाणी का पाठ किया गया तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रामजीलाल उईके, श्री राहुल उईके,श्री राजेंद्र मालवीय, एवं श्री

राकेश अरोरा, द्वारा समिति की मांग अनुसार समिति को सरकारी भूमि रविदास जी महाराज के मंदिर के लिए जल्द आवंटित कराई जाएगी । इसके बाद सभी सामाजिक बांधुओ मैं हर्ष उल्लास और अधिक बढ़ गया। एवं जिला अध्यक्ष श्री मुकेश झारे द्वारा समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया। और घोड़ाडोंगरी समिति द्वारा भव्य आयोजन करने हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी गयी।

Comments are closed.