केंद्रीय विद्यालय सारनी में युवा महोत्सव के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के तत्वावधान में “राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न।
विद्यालय में युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने लेखन कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:
मुख्य पुरस्कार:
प्रथम स्थान: पोषिका डोगरें – 11 अ
द्वितीय स्थान: दुष्यंत – 9 अ
तृतीय स्थान: पूर्वी चौहान – 8 बी
सांत्वना पुरस्कार:
1. शायना अंसारी – 11 अ
2. मोनाक्षी माकोडे – 8 बी
3. वैष्णवी गुप्ता – 11 बी
4. जानवी कालभोर – 8 अ
5. अश्वनी गुजरे – 11 अ
विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत पैलवार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता और राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए अपने विचार व्यक्त करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
WCL की ओर से कार्यक्रम प्रभारी एवं अधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग दिया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।








