आंशिक तौर पर मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा रेलवे गेट

आशीष अग्रवाल

आंशिक तौर पर मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा रेलवे गेट

घोड़ाडोंगरी

मध्य रेलवे घोड़ाडोंगरी के क्षेत्र सीनियर सेक्शन इंजीनियर मदन मोहन प्रसाद ने बताया कि 22 तारीख को रेलवे गेट क्रमांक 247 पर दोपहर 2:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक रेलवे गेट पर सुधार कार्य किया जाना है जिसमें लगभग 1 से 2 घंटे तक ट्रैक मशीन द्वारा कार्य किया जाएगा इसलिए रेलवे गेट को आंशिक तौर पर बंद रखा जाएगा जिसकी सूचना उन्होंने संबंधित विभागों को एक पत्र के माध्यम से दी गई है जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।