* *बैतूल का लाडो अभियान पहुंचा अमेरिका शिकागो*
(देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के सपने को,पूरा कर रहा बैतूल का लाल)
अनिल यादव एक ऐसा नाम जो आज हर किसी के जुबान पर सहज ही आ जाता है “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” हो या बेटियों के नाम से हो घर की पहचान या हो बेटियों के आत्मसम्मान ,बेटियों का जन्मोत्सव एवं उनका ग्रह प्रवेश हो बेटियों के कल्याण एवं आत्मसम्मान से निहित यह अभियान है!बैतूल के लाल अनिल नारायण यादव पूरी तन्मयता से अपने राष्ट्रव्यापी अभियान को सफलता के उल्कर्ष पर पहुंचाना चाहते हैं 22 जनवरी 2015 हरियाणा के पानीपत से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी जिसको 10 वर्ष होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को लाडो फाउंडेशन टीम की ओर से बहुत-बहुत
बधाइयां बैतूल के युवा समाजसेवी अनिल यादव ने 8 नवंबर 2015 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बैतूल के अनिल यादव ने तन मन धन लगाकर इस अभियान को देश के 28 राज्यों और इतना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह अभियान पहुंच चुका है ।अभी हाल ही में लंदन के अलावा अब अमेरिका के, शिकागो में भी बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है इस अभियान ने अपनी सफलता की एक लंबी छलांग लगाई है “सात समुंदर पार ,बेटियों को दुलार “अभियान आज हर गांव गली मोहल्ला शहर देश अब तो विदेशों में भी इस अभियान ने अपनी सफलता लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए है बैतूल बाजार निवासी अनूप वर्मा एवं अजय पवार के माध्यम से यह नेम प्लेट अमेरिका पहुंचाई गई है। अनिल नारायण यादव जिनकी मुहिम से देश में बेटीयों के नाम से घर की हो पहचान एक अनुपम पहल है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जर्नलिस्ट एंड वेलफेयर एम्पलाई संस्था के एयरसन न्यूज के मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ पत्रकार इमरान खान के घर बेटी के नाम से जाना जाएगा l
डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान की शुरुआत 8 नवंबर 2015 से बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन से अनिल नारायण यादव के द्वारा यह पहल शुरू की गई इस पहल से घर की पहचान बेटियों के नाम से हो रही है इतना ही नहीं यह अभियान के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की तीन तीन महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, का संदेश नेम प्लेट के माध्यम से घर-घर तक पहुंचा जा रहा है अनिल यादव निम्न परिवार के है और ये छोटी सी पान की दुकान के संचालक है इन्होंने बेटियों के सम्मान के लिए यह पहल शुरू की और आज धीरे-धीरे देश के 28 राज्यों तक पहुंच गए हैं इन 28 राज्यों में अब तक 3 हजार 600 घरों में बेटियों के नाम की नेमप्लेट लगाई गई है।इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जहां बेटियों के मान सम्मान प्रतिष्ठा में परिवर्तन आया है वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक सोच का संदेश प्रेरणा समाज को मिल रहा ऐसे लाडो फाऊंडेशन के सजग प्रहरी अनिल यादव का हम अभिनन्दन करते हैं जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को पूरा करने में कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र को समृद्धशाली विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे है।
आलेख प्रस्तुति:
एस.ब्राह्मणे
प्रखर चिंतक







