*युवाओं ने अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाने का प्रण लिया।*

प्रमोद सूर्यवंशी

*युवाओं ने अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष लगाने का प्रण लिया।*

अंकित बघेले ने अपने जन्मदिन पर अपने युवा साथियों के साथ हसलपुर के रामटेक की पहाड़ियों पर वृक्षारोपण किया और अपने साथियों के साथ प्रण लिया। कहा हम सब संकल्प लें कि हर जन्मदिन पर एक पौधा लगायेंगे। जब सभी पेड़ों का महत्व समझेंगे, की हमारा जीवन इन पेड़-पौधों पर ही निर्भर है। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है” समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा और अकाल, बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प आदि अनेक प्रकार की

प्राकृतिक आपदायें कहर ढाने लगेंगी। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने पेड़ों को पूरा महत्व दिया। वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण ही मानवता को बाढ़, भूकंप और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदायें झेलनी पड़ रही हैं। पिछले कुछ दशकों में वनों की अंधाधुंध कटाई हुई है। जिससे वन क्षेत्र में काफी कमी आई है। भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण में सहयोग करना चाहिए।