*कॉलेज चलो अभियान के तहत स्कूली छात्रों को दी समझाइस*

*कॉलेज चलो अभियान के तहत स्कूली छात्रों को दी समझाइस* शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कॉलेज चलो अभियान को मूर्त रूप देने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवी सिंह सिसोदिया कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी प्रो. राकेश सिसोदिया ने महाविद्यालय स्तर पर एक समिति का गठन किया जिसमें विभिन्न प्राध्यापकों को उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूलों में जाकर प्रथम चरण में छात्रों को महाविद्यालय की गतिविधियों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में अवगत कराने का लक्ष्य रखा गया है आज इसी तारतम्य में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरी में कालेज चलो अभियान के प्रभारी प्रो. राकेश सिसोदिया, श्री K.K कुशवाहा जी और श्री हेमंत निरापुरे जीश्री खेमराज महाजन जी और राम भगत जी और प्रेम Singh ठाकुर जी ने छात्रों से कॉलेज चलो अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए महाविद्यालय स्तर पर संचालित

पाठ्यक्रम तथा महाविद्यालय में संचालित समस्त गतिविधियों से अवगत कराया प्रथम चरण के दौरान महाविद्यालय के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरी स्कूल के छात्रों से रूबरू होकर उनको महाविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी देने का लक्ष्य रखा गया है।