हसलपुर ने मनाया आनंद उत्सव

प्रमोद सूर्यवंशी

ग्राम पंचायत अंधारिया, ससाबड, हसलपुर ने मनाया आनंद उत्सव

आमला – स्वामी विवेकानंद खेल परिसर अंधारिया मे शासन द्वारा आयोजित संयुक्त विभागों के तत्वाधाम मे कार्यक्रम आनंद उत्सव 2025 को तिन पंचायत अंधारिया, ससाबड, हसलपुर के सभी वर्ग, सभी उम्र, के नागरिक युवा छात्र छात्राओं के द्वारा मनाया गया आनंद उत्सव मे विभिन्न खेल रस्सा खींच, कबड्डी, कुर्सी दौड़, पिट्टू, बोरा दौड़, संस्कृतिक नाट्य जैसे विभिन्न कार्यक्रम हुए जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मीणावती नरेंद्र गढ़ेकर, श्री सुभाष घिंडोड़े जी, प्राचार्य श्रीमती गायत्री हाथिया मैडम, नेहरू युवा केंद्र से श्री रामनारायण शुक्ला जी, श्री विक्रम सिंह परमार , श्री अरविन्द बर्डे, श्री मनोज गडेकर सचिव, श्रीमति अर्पणा चौहान रोजगार सहायक, श्री प्रमोद सोनारे रोजगार सहायक, आंदन उत्सव का संचालन श्री बी.आर. देशमुख जी उपस्थित रहे आंनद उत्सव के विभिन्न खेल रस्सा कसी मे

मनरेगा मजदूर vs शिक्षिका वर्ग के बिच हुआ जिसमे शिक्षिका वर्ग विजेता रही। कबड्डी मे अंधारिया vs ससाबड के बिच हुआ जिसमे अंधारिया विजेता रही। कुर्सी दौड़ सामूहिक हुआ जिसमे महिला वर्ग मे अर्पणा चौहान ससाबाड विजेता पुरुष वर्ग मे सूरजलाल सावनेर अंधारिया विजेता हुआ। पिट्टू मे मुन्नी बाई विजेता चम्मच मे प्रिंसी बाई विजेता, बोरा दौड़ मे मीनाक्षी अंधारिया। संस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य मे हिमानी अंधारिया, नाटक मे ईशा ससाबड विजेता रही । कार्यक्रम श्री राजु उइके UTD अंधारिया, श्रीमती संगीता सिंघड़े ससाबड, शाहीद खान, श्रीमती सुशीला बेले हसलपुर, श्री एस. एन. ठाकुर महिला बाल विकास विभाग उपस्थित रहे।