बच्चों ने सीखा अग्नि सुरक्षा के उपाय

 

आशीष उघड़े

बच्चों ने सीखा अग्नि सुरक्षा के उपाय ।

सारनी । सरस्वती विद्या मंदिर सारणी विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर टैगोर ने बताया कि 11 जनवरी को बच्चों ने सीखा अग्नि से सुरक्षा के उपाय के लिए विद्युत पावर जेनरेटिंग कंपनी के सुरक्षा अधिकारी अमित बंसोड़ एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को फायर सेफ्टी के विषय में समझाइए बच्चों को घरेलू एलपीजी गैस से आग लगे
एवं विद्यालय,बिल्डिंग,आवास ,वाहन,व अन्य स्थानों पर आग लगने पर हमें क्या करना है , किस धैर्य एवं साहस के साथ उसका सामना करते हुए उसे बुझाना है
एलपीजी गैस में गैस लीकेज कर ,अग्नि, जलाकर गीले कपड़े से लपेटकर बुझाना, बाल्टी, से सिलेंडर को ढकना, रेत, मिट्टी ,गिट्टी, का उपयोग करना आदि सुरक्षा के उपाय बताएं।

बच्चों ने अपनी जिज्ञासा बस प्रश्न किया बंसोड़ ने उन्हें समझाते हुए अग्निशामक यंत्र सुरक्षा के विषय में बताया
विद्यालय में बच्चों के साथ आचार्य परिवार ने भी सुरक्षा के प्रयोग किया विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर टैगोर ने अधिकारियों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया और इस प्रकार प्रतिवर्ष बच्चों को फायर सेफ्टी के विषय में जानकारी देते रहें का आग्रह किया ।