घोड़ाडोंगरी : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घोड़ाडोंगरी मे शुक्रवार को स्व. मनन अरोरा एवं यश नामदेव की स्मृति मे पांजाबी समाज घोड़ाडोंगरी के सहयोग से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल द्वारा निशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया | शिविर मे 170 नेत्र रोगियों द्वारा आँखो की जांच कराई गयी एवं उन 170 मरीज़ो मे से 50 मरीज़ो मे मोतियाबिंद पाया गया जिन्हे उपचार हेतु विशेष बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल ले जाया गया | एवं बाकी चिन्हित मरीज़ो को अगली तारीख दी गयी | शिविर सुबह 10 से 1 बजे तक लगाया गया |
50 मरीज़ो को उपचार के दौरान रविवार को बस द्वारा वापस घोड़ाडोंगरी छोड़ा जायेगा |
शिविर को सफल बनाने मे राकेश अरोरा, भारत अरोरा, राजू आहूजा, राधेश्याम बोरबन, मयूर नामदेव, प्रियम सपड़ा, बाबू सपड़ा का सहयोग रहा |
Comments are closed.