भारतीय किसान संघ जिला बैठक बैतूल
आज दिनांक 24 दिसंबर 2024 को बैतूल मंडी प्रांगण में आयोजित की गयी….
जिसमें प्रांतीय सदस्य प्रषोत्तम सरले एवं संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे । जिला प्रचार प्रसार प्रमुख नीलेश सोनी नें बताया कि जिला बैठक में भाकिसं की आगामी संगठनात्मक योजना तैयार की गयी है । तथा किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा बैठक में की गयी है ।
*प्रत्येक गांवों में होगी भारतमाता पूजन*
भाकिसं आगामी 15 जनवरी से 26 जनवरी तक भारतमाता पूजन का आयोजन करेगा । जिसका उद्देश्य प्रत्येक गांव में राष्ट्रवाद के विचारों का प्रसार करना है । भाकिसं राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है इसलिए भारतमाता पूजन करना उतना ही आवश्यक है जितना किसानी के कार्य करना है ।
*ग्राम समितियों की नियमित बैठक करेगा भाकिसं*
भारतीय किसान संघ ग्राम समितियों की नियमित बैठक करेगा । जिससे संगठन का विस्तार होगा और समस्याओ का आदान प्रदान करनें में सरलता हो सकेगी । इसके लिए टोली बनाकर गांवों में जाना है ।
*स्वागत बोर्ड लगाएगा भाकिसं*
भाकिसं प्रत्येक गांवों में स्वागत बोर्ड लगाएगा जिससे किसानों का भाकिसं के कार्यकर्ताओं से संपर्क हो सकेगा और समस्याएं का समाधान हो सकेगा । जिसका उद्देश्य संगठन का विस्तार करना भी रहेगा ।
*अखिल भारतीय अधिवेशन पालनपुर गुजरात* में जाने की सम्पूर्ण योजना बनाई गई और कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई
*ये रहे उपस्थित*
बैठक में प्रांतीय सदस्य प्रषोत्तम सरले , संभाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा , संभाग उपाध्यक्ष अशोक पटेल , संभाग कार्यालय मंत्री नकुल चंदेल , जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे , जिला मंत्री ध्रुव मलैया , जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल यादव , जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मालवीय , जिला महिला संयोजिका श्रीमती संगीता अवस्थी , जिला सहमंत्री घनश्याम वामनकर , दिलीप महाले , नरेन्द्र गोठी …..
तहसील अध्यक्ष – संतोष यादव , नकुल भुसारे , वीड़ूसिंह जी , कृष्णा नावंगे , विजय चढ़ोकार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
*इन समस्याओं पर हुई चर्चा*
बैठक में समस्याओं पर निम्न चर्चा की गयी
1- जिला की सभी मंडियों में फ्लेट कांटों से उपज की तुलाई अनिवार्य हो ।
2- मंडियों में फ्लेट कांटों से तुलाई के बाद हम्माली चार्ज हटाया जावे ।
3- संपूर्ण जिला में 10 घंटे पर्याप्त निर्बाध बिजली आपूर्ति की जावे ।
4- किसानों को भीषण ठंड में सिंचाई हेतु दिन के समय ही बिजली आपूर्ति की जावे
5- कृषि पंप अनुदान योजना प्रारंभ करनें की जावे ।
6- किसानों को सिंचाई हेतु नहरों में टेल क्षेत्र तक पानी प्रदान किया जावे ।
7- सभी गावों में शासकीय गोहे के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जावे । तथा निर्माण कार्य करानें हेतु खेत सड़क योजना प्रारंभ की जावे ।
8- चिचोली में शीघ्र मंड़ी बनाई जाये
9- चिचोली में SDM कार्यालय चालू किया जाए
10- भीमपुर तहसील में 132kb का कार्य शीघ्रता से किया जाने ।







