सीएम राइज के विद्यार्थियों ने आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्र का उपयोग करना सीखा

सीएम राइज के विद्यार्थियों ने आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्र का उपयोग करना सीखा ।
घोड़ाडोंगरी । सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में मंगलवार खाली कालखंड में विद्यार्थियों ने अग्निशमन यंत्र का उपयोग सीखा ।विद्यालय के पुस्तकालय,एवम अध्यापन कक्षाओ के समक्ष अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं जिसमें अग्नि संबंधी घटना घटित होने की स्थिति में उसका उपयोग कर तत्काल नियंत्रण किया जा सके । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी द्वारा विद्यार्थियों से पूछे जाने पर की इसका उपयोग किस प्रकार किया जाता है तो विद्यार्थियों ने अंनभिज्ञता जाहिर की इस पर शाला के प्राचार्य एवं स्टाफ के द्वारा कृत्रिम आग लगाकर

अग्निशमन यंत्र का उपयोग करना बताया गया एवं अग्नि पर नियंत्रण का प्रदर्शन विद्यार्थियों के समक्ष किया गया। कुछ विद्यार्थियों से इसका उपयोग भी करवाया गया । अब विद्यालय के विद्यार्थी आग लगने या आपात स्थिति में अग्निशमन यंत्र का उपयोग करना सीख गए ।