लाडो बिटिया को मिला जन्मदिन पर ……..

*लाडो बिटिया को मिला जन्मदिन पर नेमप्लेट का तोहफा*
(*बेटियां देश की शान, और माता-पिता का सम्मान है- अनिल यादव*)
बैतूल – बेटी के नाम घर की पहचान डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान के तहत बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है और साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी दिया जा रहा है आज लाडो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यादव द्वारा शास्त्री वार्ड निवासी पिता अजय यादव, माता प्रिया यादव की बेटी दिविषा एवं पटेल वार्ड

निवासी पिता मिथिलेश खरे माता अनीता खरे की बेटी प्रिषा के जन्मदिन पर उनके नाम की नेम प्लेट तौफे के रूप में भेंट की गई नेम प्लेट देखकर उपस्थित लोगों ने इस पहल की प्रशंसा की लाडो फाउंडेशन संस्थापक श्री यादव बताते हैं कि अब बेटियों के माता-पिता अच्छे अवसर की तलाश करते हैं और अपनी बेटियों के नाम की नेम प्लेट अपने घर के बाहर लगते हैं, बड़े ही गर्व की बात है कि बैतूल से निकला अभियान देश के 28राज्यों तक पहुंच चुका है!