आर्थिक सहायता का भुगतान पत्र सौंपा

आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता का भुगतान पत्र सौंपा। सारनी– सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन 2/3 में कार्यरत महादेव लोखंडे संयंत्र पर्यवेक्षक का आकास्मिक निधन सारनी में हुआ। स्व सुरक्षा निधी समिती द्वारा आश्रित परिवार के नामित सदस्य माया लोखंडे को उनके बैंक खाते में रूपए पछत्तर हजार स्थानांतरित कर दी गई । स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समिती के निर्णयानुसार एक फरवरी 23 के बाद नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को पछत्तर हजार रुपए की सहायता तत्काल प्रदान की जाती है।अंशदान के रूप में रूपये 150/- प्रति सदस्य वेतन से कटौती की जाती है। समिती ने आग्रह किया है कि कंपनी केडर के अधिकारी एवं कर्मचारी जो अभी तक सदस्य नहीं बन पाये हैं, सदस्यता ग्रहण कर स्व सुरक्षा

निधी समिती को सहयोग प्रदान कर सकते हैं। समिती के सचिव ने बताया कि माया लोखंडे को उनके निवास सुपर ई 434 स्टेट बैंक कालोनी समीप घर पर जाकर भुगतान पत्र सौंपा। इस अवसर पर समिती के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर, किशोर कुशवाह,अजय लोखंडे और दीपेश दूबे उपस्थित थे।